फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सहायक की भूमिका निभा रही डोर टू डोर एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार तक रहेगी हड़ताल
विज्ञापन


सोहना। कस्बे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौर में डोर टू डोर एजेंसी संकट मोचन की भूमिका निभा रही है। जो हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के बावजूद खत्तों व घरों से कूड़ा एकत्रित करके केंद्र तक पहुंचा रही है जिसके लिए एजेंसी को हड़ताली कर्मचारियों का भी कोपभाजन बनना पड़ रहा है। वहीं उक्त हड़ताल ने शहर की सड़कों की सुंदरता को पूर्ण रूप से बिगाड़ डाला है। जगह जगह लगे कूड़े के ढेरों से वातावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में गत सप्ताह से नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है जिसके सोमवार तक चलने के आसार हैं। हड़ताल का समय तीन बार बढ़ाया जा चुका है। हड़ताली कर्मचारी सुबह होते ही परिषद कार्यालय गेट पर धरना देकर बैठ जाते हैं। तथा सरकार व प्रशासन को जमकर कोसते रहते हैं। ऐसे कर्मचारियों में कौशल रोजगार निगम, कमेटी रोल के अलावा स्थायी कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। वहीं हड़ताल होने से समूचा कस्बे में गंदगी का आलम बना हुआ है। बाजार व मोहल्ले गंदगी से अटे पड़े हुए हैं। डोर टू डोर एजेंसी संचालक डॉक्टर सत्यवान कहते हैं कि हड़ताली कर्मचारी कूड़ा उठाने पर काफी विरोध कर रहे हैं। किंतु एजेंसी अपने कार्य को बखूबी निभा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें