फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेड अर्थव्यवस्था बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप 5 हजार करोड़ का कर चुके कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- साइबर सिटी में ट्रंप टावर की आधारशिला रखने आए थे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर

- दो प्रोजेक्ट लांच किए, 5 से 120 कराेड़ की कीमत से अधिक के है फ्लैट

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। भारत की अर्थव्यवस्था को ''''डेड'''' करार देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति की कंपनी का साइबर सिटी से पुराना नाता है। उनकी कंपनी ने दो प्रोजेक्ट दिल्ली एनसीआर में किए हैं, जिनमें प्रीमियम फ्लैटों की बुकिंग हाथोंहाथ की गई थी। वह इन प्रोजेक्ट से 5 हजार करोड़ रुपये कमा चुके हैं।
इन दिनों टैरिफ वार में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ थोपा है और अर्थव्यवस्था को डेड करार दिया है। इसी अर्थव्यवस्था में ट्रंप की कंपनी ने ट्रंप टावर्स दिल्ली एनसीआर, सेक्टर 67 में, जिसके लिए यह मुंबई स्थित ट्रिबेका के साथ संयुक्त उद्यम में है, जो ट्रंप-ब्रांडेड परियोजनाओं के लिए विशेष भारतीय साझेदार है और गुड़गांव स्थित एम3एम के साथ साझेदारी की है। 2.8 एकड़ में फैले ट्रंप टावर्स में दो टावर हैं जिनमें 250 लग्जरी अपार्टमेंट हैं। इनकी कीमत 5 से 9 करोड़ रुपये के बीच है। लॉन्च के दिन, 150 करोड़ रुपये के 20 यूनिट बेचे गए थे। इसे 2018 में धूमधाम से लॉन्च किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर विशेष रूप से लांचिंग पर आए थे। परियोजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग की है और आने वाले महीनों में कब्जा देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में ही 3250 करोड़ रुपये की बुकिंग की
ट्रंप टावर की आधारशिला रखने आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप ने होटल ओबेरॉय में निवेशकों के साथ डिनर किया था। गुरुग्राम में ट्रंप प्रोजेक्ट के इस टावर की लॉन्चिंग इसी साल 13 मई को हुई। पहले ही दिन 3,250 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज होने के साथ सभी 298 यूनिट्स बिक गई। इन फ्लैट्स की कीमत 8 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये के बीच है। इतना ही नहीं इस प्रोजेक्ट में 125 करोड़ रुपये की कीमत के चार अल्ट्रा प्रीमियम पेंटहाउस भी हैं, जो बिक चुके हैं। यह डेड इकॉनामी की ओर नहीं, बल्कि भारत के लग्जरी रियल स्टेट मार्केट में डिमांड बढ़ने का संकेत दे रही है। लोग प्रीमियम प्रॉपर्टी को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

..............फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें