फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 6 महीने में कुत्ते काटने के आए 202 मामले, नहीं है जिले में शेल्टर होम

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल राज
विज्ञापन


पलवल। दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को हटाने और उन्हें आश्रय गृहों में रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर जिला प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में घूम रहे करीब 30 हजार से अधिक आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम न होने के कारण आदेश का धरातल पर पालन कराना मुश्किल है।
नगर परिषद को नसबंदी व टीकाकरण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति तो मिल चुकी है, पर जगह चुनने, एजेंसी चयन की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। शहर में जनवरी से लेकर 13 अगस्त तक जिला नगारिक अस्पताल में कुत्ता काटने के 202 मामले सामने आए हैं। हर महीने कुत्ता काटने के करीब 30 मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही बंदर काटने के 27 मामले आए हैं। शहर के पॉश इलाकों में शामिल न्यू कॉलोनी, जवाहर नगर कैंप, हुड्डा सेक्टर-2, ओमेक्स सिटी में भी कुत्तों का आतंक कायम है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार साल 2024 में जिले में लगभग 17 हजार कुत्ता काटने के मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन




महीना कुत्ता काटने के मामले

जनवरी 31

फरवरी 24

मार्च 26

अप्रैल 26

मई 31

जून 28

जुलाई 25

अगस्त 11 (13 अगस्त तक )

ये सभी मामले जिला नागरिक अस्पताल में आए है।



जिले में शेल्टर होम बनाने के लिए जगह ढूंढी जा रही है। यह देखना होगा कि ये शेल्टर हर जोन या हर वार्ड में बन सकता है या नहीं। बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। - मनीषा शर्मा, डीएमसी, पलवल
विज्ञापन


नसबंदी, टीकाकरण व बंदरों की पकड़ के लिए मिली स्वीकृति के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे तथा कुत्तों के लिए शेल्टर होम जल्द बनवाए जाएंगे।
- डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद पलवल




पशु क्रूरता निवारण समिति का होगा पुनर्गठन

हथीन। पशुपालन एवं डेरिंग विभाग हथीन के उपमण्डल अधिकारी, सह रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. लालचंद धामीवाल ने बताया कि पशु क्रूरता निवारण समिति पलवल का पुनर्गठन किया जाना है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सोसाइटी का पुर्नगठन, चुनाव के माध्यम से करवाया जाएगा। चुनाव समय सारणी अनुसार आगामी 18 अगस्त 2025 को सदस्यों की सूची चस्पा की जाएगी और 20 अगस्त 2025 को नामांकन होगा। इसके अलावा 22 अगस्त 2025 को नामांकन वापिस लेने की तिथि रहेगी और 27 अगस्त 2025 को एस.पी.सी.ए. के सभी पदो के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव उपनिदेशक पशुपालन एवं डेरिंग विभाग पलवल के कार्यालय में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें