फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2023 01:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बेराजगारी और शिक्षा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीईटी पास सभी अभ्यर्थियों को मौका देने और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के हकों की आवाज के लिए आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में प्रदर्शन किया। शहर के डिस्ट्रिक्ट क्लब से एकत्र होकर आप कार्यकर्ताओं ने शमां रेस्टोरेंट, अग्रवाल धर्मशाला चौक से गुरुग्राम रोड होते हुए हरीश बेकरी तक रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने किया। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव उमेश अग्रवाल, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र खटाना, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में 1.80 लाख पद खाली हैं। वहीं साढ़े तीन लाख युवाओं ने नौकरी के सीईटी क्वालीफाई किया है। हर पद के लिए दो-दो युवा इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार युवाओं को मौका नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार चुनाव से पहले सभी पदों को भरें। प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। 19 से 24 साल तक 18 लाख युवा बेरोजगार हैं। खट्टर सरकार ने प्रदेश को बरबादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। प्रदेश के युवा भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की दुर्दशा के लिए खट्टर सरकार के साथ कांग्रेस भी जिम्मेदार है। जब आठ साल तक युवाओं को प्रताड़ित किया जा रहा था, जब कांग्रेस के नेता एसी कमरों में सो रहे थे। प्रदर्शन में गुरुग्राम लोकसभा सचिव राजीव यादव, प्रदेश सचिव उमेश अग्रवाल, फरीदाबाद लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, गुरुग्राम लोकसभा सहसचिव मुकेश पवन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनीष मक्कड़, जिला महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया, अनुराधा शर्मा, राजबाला शर्मा, कुलदीप यादव (पटौदी), प्रदेश ओबीसी विंग अध्यक्ष धीरज यादव, गुरुग्राम जिला ओबीसी विंग अध्यक्ष हरीश मल्होत्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें