संंवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में में होगा। सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ एक-एक स्वप्रमाणित प्रतिलिपि लानी होगी। आवश्यक दस्तावेजों में आवेदन पत्र, 10वीं व 12वीं की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र, स्नातक व एलएलबी डिग्री की अंकतालिकाएं, हरियाणा पीपीपी आईडी (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, सीयूईटी प्रवेश पत्र व परिणाम (यदि लागू हो),और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। संवाद