गुरुग्राम। उमस बढ़ने के कारण नागरिक अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल है। गर्मी में पसीना और बारिश से वातावरण में नमी होने के कारण त्वचा संबंधी रोग फैलते हैं इसलिए इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चिपचिपाहट के साथ पसीना होने से त्वचा रोग हो रहे हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले रोजाना 25 प्रतिशत अधिक मरीज त्वचा रोग के आ रहे हैं। रोजाना लगभग 200 त्वचा रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसमें घाव, फुंसी, लाल दाने, चकत्ते, फफोले आदि हो जाते हैं। फंगस की वजह से खुजली और एलर्जी की समस्या होती है। यह संक्रामक रोग है, जिससे एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने का खतरा भी रहता है। इस रोग से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इनका समय रहते इलाज कराना जरूरी है। संवाद