फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूलों में डॉक्टर देंगे हेल्थ और लाइफ स्किल्स की क्लास, किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब पढ़ाई के साथ स्वस्थ जीवन की भी मिलेगी सीख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों को बेहतर जीवन जीने की समझ भी दी जाएगी। इसी दिशा में नई पहल के तहत स्कूलों में डॉक्टर छात्रों को हेल्थ और लाइफ स्किल्स की व्यावहारिक जानकारी देंगे। कार्यक्रम के तहत खासतौर पर सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर फोकस किया जाएगा। उन्हें संतुलित आहार, साफ पानी पीने की आदत, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे जरूरी विषयों पर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही मानसिक तनाव से बचने, मोबाइल के सीमित उपयोग और समय का सही प्रबंधन पर डॉक्टरों द्वारा सत्र लिए जाएंगे।
शिक्षा विभाग का कहना है कि इसे जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाएगा, ताकि छात्रों पर अतिरिक्त पढ़ाई का दबाव न बढ़े। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में विकसित हुई अच्छी आदतें जीवनभर साथ रहती हैं, इसलिए यह कदम बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र घर में साझा करेंगे जानकारी

इस पहल के तहत छात्र यहां से जो सीखेंगे, उसे घरों में भी साझा करेंगे, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेंगे। स्कूलों में इसके लिए अलग से समय सारणी तैयार की जा रही है, ताकि डॉक्टरों के नियमित दौरे और सत्र सुनिश्चित किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें