फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओपीडी से नदारद मिले डॉक्टर, अस्पताल की छत पर धूप सेंकते दिखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में सीएमओ के औचक निरीक्षण में उजागर हुई भारी खामियां
विज्ञापन

न ओपीडी में मिले डॉक्टर, न लैब में मिले सहायक कर्चमारी, सभी को कारण बताओ नोटिस जारी
मूर्ति दलाल
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों के साथ भारी लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार को अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण किया। इस बीच कई ओपीडी कक्ष में डॉक्टर नदारद रहे। दूसरी ओर जब काफी देर तक डाक्टर नहीं आए तो मरीज और उनके साथ आए तीमारदार कई दिनों बाद निकली धूप का आनंद लेने के लिए अस्पताल की छत पर जा पहुंचे। अस्पताल की छत पर किसी पार्क में पिकनिक जैसा माहौल था। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और मानसिक रूप से कमजोर मरीज भी शामिल थे। इस बीच पूरी संभावना थी कि अस्पताल में कोई अनहोनी हो जाए।
शुक्रवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कई डॉक्टर ओपीडी कक्ष से नदारद रहे। कई सहयोगी कर्मचारी लैब और अपने कार्य से गैर हाजिर रहे। ऐसे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर ड्यूटी रोस्टर तलब किया है। सरकारी ढर्रे पर समय से काम न शुरू करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मरीजों में भी भारी रोष रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र यादव सुबह नौ बजे की ओपीडी में मरीजों की दी जाने वाली सेवाओं का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने नेत्र रोग विभाग, दवा वितरण केंद्र और फिजियोथैरेपी कक्ष का दौरा किया। इससे पहले ओपीडी कार्ड के पंजीकरण कक्ष का दौरा किया। स्त्री रोग विभाग, आईसीयू और नर्सिंग सर्विस स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद लोगों के अलावा मौके से गायब मिले कर्मचारी और डॉक्टरों के नाम लिखे। इसकी रिपोर्ट बनाकर मेडिकल अधीक्षक डॉ. नीरज यादव को तलब किया। मामले में कार्रवाई के लिए शुक्रवार का ड्यूटी रोस्टर तलब किया है। इसमें औपचारिक छुट्टी, कोर्ट केस पर गए डॉक्टरों के अलावा अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने की चेतावनी दी है।

छत पर चढ़े मरीजों के लिए एक्शन की तैयारी
शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आए सीएमओ ने छत पर चढ़े मरीजों के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मरीजों का दूसरी मंजिल पर मुंडेर पर बैठना खतरे से खाली नहीं। इस मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा हुआ है तो इस संबंध में प्रबंधन से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही अस्पताल की छत पर मरीज न चढे़, इसके लिए तालाबंदी की जाएगी। अस्पताल में औचक निरीक्षण जरूर किया है। इस दौरान कई कर्मचारी और डॉक्टर अपनी कुर्सी से गायब मिले। औचक निरीक्षण में गैर हाजिर मिले कर्मचारी और डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। इसके लिए औपचारिक ड्यूटी रोस्टर तलब किया है।
विज्ञापन


सोहना अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार
सोहना नागरिक अस्पताल ने कायाकल्प में बेहतरीन प्रदर्शन करके पुरस्कार हासिल किया है। अस्पताल को केंद्र सरकार की ओर से एक लाख रुपये की नकद राशि व स्मृति चिन्ह से नवाजा गया है। शुक्रवार को सोहना नागरिक अस्पताल में भी कायाकल्प पुरस्कार मिलने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने अस्पताल प्रभारी डॉ. इंद्रजीत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार की 30 प्रतिशत राशि स्टाफ के मनोबल व प्रशिक्षण पर और 70 प्रतिशत अस्पताल के रखरखाव पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें