फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिवाइडर से टकराने के बाद घाटी में लटका मारुति कार से भरा ट्राला

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर-कंडक्टर सुरक्षित, लगा लंबा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना-तावडू घाटी रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद मारुति कार से भरा एक ट्राला घाटी में नीचे लटक गया। गनीमत रही कि ट्राला ऊपर लटका रहा और इसमें बैठे ड्राइवर-कंडक्टर सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना के बाद सोहना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला को वहां से निकालने का प्रयास शुरू किया। इस बीच लंबा जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार बेंगलुरु से मारुति की छह कार एक ट्राला से गुरुग्राम लाई जा रही थीं। ट्राले को चालक शकील चला रहा था। जब यह ट्राला सोहना तावडू घाटी रोड पर कॉम्प्लेक्स के निकट पहुंचा तो अचानक उसके ट्रॉले के ब्रेक फेल हो गए। इससे ट्राला असंतुलित होकर घाटी के साथ लगे डिवाइडर पर लटक गया। शकील और कंडक्टर जैसे-तैसे ट्राले से बाहर निकले। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सोहना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि डिवाइडर से टकराने के बाद आधा ट्राला रोड पर रहा, जबकि आगे का ट्राला जहां पर लटका था, उसके नीचे आबादी थी। यदि ट्राला नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें