फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस की पाठशाला पेन को आधार से लिंक करने का मैसेज आए तो न दें जवाब

विज्ञापन
पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को जागरूक करते चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव।
विज्ञापन
जीआरपी ने रेल यात्रियों को साइबर क्राइम, नागरिक सुरक्षा आदि के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के माध्यम से रेल यात्रियों को साइबर क्राइम, नागरिक सुरक्षा, घरेलू हिंसा व महिला अपराधों आदि के संबंध में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी के इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव ने रेल यात्रियों से कहा कि केवाईसी को पेन कार्ड या आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कोई भी मैसेज आए तो उसका जवाब नहीं देना है। अगर जवाब दे दिया तो वे आपके पास लिंक भेजेंगे तो ब्लू रंग क्लिक कर दिया तो एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी और पांच डिजिट का नंबर मांगेगा। ठगी करने वालों को अगर वो नंबर दे दिया तो खाते से सारे रुपये निकाल लेगा। उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम देते हैं। इनसे बचने के लिए हमेशा सावधान रहें और लोगों को भी जागरूक करें। ठगी के शिकार होने पर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी तरह के नशे का सेवन न करें। घर रहकर बच्चों के समक्ष सही पेश आना चाहिए ताकि बच्चों पर गलत असर न पड़े। उन्होंने कहा कि रेल यात्रा के दौरान किसी अंजान व्यक्ति से खाना न लें। इस मौके पर एसआई मोहन लाल, एएसआई सुलेमान, हेड कांस्टेबल सविता सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें