संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिना स्किन टाइप जाने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग त्वचा के लिए समस्या बन रहा है। गलत प्रोडक्ट से जलन, लालिमा और खुजली जैसी शिकायतें हो रही हैं। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की त्वचा ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें करीब 5 मरीज सोशल मीडिया के कहने पर गलत प्रोडक्ट उपयोग से पीड़ित होते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज के अनुसार, स्किन टाइप के अनुसार ही क्रीम लगानी चाहिए। उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति का तौलिया, कपड़े या सामान साझा न करने की सलाह दी, जिससे फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। रोजाना साबुन से स्नान करें, शरीर सुखाएं और मौसम के अनुसार कपड़े पहनें। हल्का, संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी और पूरी नींद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें और उपचार का पूरा कोर्स करें।