फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिवाली की रौनक हुई महंगी, गेंदे के फूल की कीमतों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी मंडी के फूल विक्रेताओं को दीपोत्सव पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दीपोत्सव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। पटौदी के फूल बाजार में फूलों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। कुछ माह पहले गेंदे के फूलों में काफी मंदी थी लेकिन जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है दिन-प्रतिदिन गेंदे के फूलों की कीमतों में उछाल हो रहा है। पटौदी, हेलीमंडी और भोड़ाकलां में 9-10 दुकानें फूलों की हैं।
पटौदी में बंटी फ्लावर के मालिक नरेश कालरा ने बताया कि गेंदे सहित अन्य फूलों को गाजीपुर फूलमंडी से लाते हैं। गेंदे के फूल 120 रुपये किलो,गुलाब 350 रुपये,सफेद फूल 250 रुपये किलोग्राम के हिसाब से गाजीपुर फूलमंडी से फूल लेकर आते है। दिवाली पर फूलों का कारोबार अच्छा खासा हो सकेगा यह उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के दिन लगभग पांच क्विंटल के आसपास गेंदे सहित अन्य किस्म के फूल बेचेंगे। वैसे तो गेंदे व अन्य किस्म के फूलों के लिए गुरुग्राम, महरौली, खारी बावरी में फूल मंडियां है लेकिन ज्यादातर फूल बेचने वाले लोग गाजीपुर फूलमंडी से ही फूल लाते हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि गाजीपुर फूल मंडी में सभी प्रकार के फूलों के साथ दाम भी जायज होते हैं, इसलिए सभी का रुझान गाजीपुर फूल मंडी ही बना हुआ है। पटौदी क्षेत्र में फूल बेचने वालों ने बताया कि हमें दिवाली पर्व पर काफी फूल बिकने की उम्मीद है और एक दुकानदार दिवाली के दिन लगभग पांच-छह क्विंटल फूल बेच देगा ऐसा हमारा अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें