परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। पटेल नगर वार्ड नंबर नौ में सोमवार सुबह एक तलाकशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने गांव ग्वारका निवासी एक युवक पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिससे तंग आकर मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी दलबीर सिंह के मुताबिक 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला नगर के वार्ड नंबर 9 में रहती थी। गांव ग्वारका के मृतका के भाई मुबारिक का कहना है कि बहन गांव के ही उमर मोहम्मद के घर पर गई थी। जहां पर उमर मोहम्मद की पत्नी ने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिसके बाद वह बेहोश गई। आरोप है कि इस दौरान बहन के साथ अश्लील हरकत कर उसकी वीडियो बनाई गई। उसी वीडियो के आधार पर उमर मोहम्मद और उसकी पत्नी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे परेशान होकर शहनाज ने सोमवार को अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।