गुरुग्राम। जिला युवा महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गईं हैं। अपर उपायुक्त सोनू भट्ट की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक की गई। दो दिवसीय महोत्सव गुरुग्राम में 19 से शुरू होगा। भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। भट्ट ने कहा कि महोत्सव का लक्ष्य युवाओं को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। गुरुग्राम आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र यादव ने प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। महोत्सव में छह विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन और लोक वाद्य यंत्र शामिल हैं। 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इनमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। ब्यूरो