संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला प्रशासन कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से जिला युवा महोत्सव-2025 का आयोजन 29 और 30 अक्तूबर को किया जाएगा। यह महोत्सव युवाओं को अपनी कलाएं संस्कृति विज्ञान और रचनात्मकता के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा।
महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, साथ ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेला, कविता एवं कहानी लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता शामिल होंगी। प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी।