फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टेबल टेनिस में जिले की टीम का रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीएफआई राज्य स्तरीय स्पर्धा में अंडर-14 टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। फरीदाबाद में आयोजित एसजीएफआई हरियाणा राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में जिले की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। जिले की टीम में आन्या गर्ग और अव्यन्ना फाल्सवाल ने हिस्सा लिया।



प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और बेहतर तालमेल के साथ मुकाबले खेले। टीम के प्रदर्शन के आधार पर जिले को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। वहीं, टीम की खिलाड़ी अव्यन्ना फाल्सवाल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इससे जिले के टेबल टेनिस खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विभाग के टेबल टेनिस प्रशिक्षक अजित यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले। अंडर-14 टीम का दूसरा स्थान हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। अव्यन्ना फाल्सवाल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन जिले के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें