गुरुग्राम। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की स्टेनोग्राफर परीक्षा में जिले के चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यह चारों विद्यार्थी एक निजी संस्थान से प्रशिक्षण ले रहे थे।एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में देशभर से 1711 विद्यार्थियों ने लिखित और कौशल परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न राजकीय विभागों एवं बोर्डों में जगह बनाई है। इनमें गुरुग्राम के निजी संस्थान के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रमुख सुनील चाहर ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में कनिका ने ऑल इंडिया रैंकिंग के साथ ग्रेड-डी में डीओपीटी विभाग में स्थान हासिल किया है। वहीं, विशाखा और नीति का चयन रक्षा मंत्रालय के डीआरडीओ सीईपीटीएएम में हुआ है, जबकि आनंद ने स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) में स्टैनोग्राफर पद पर चयन प्राप्त किया है। संवाद