गुरुग्राम। पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस वर्ष शहर का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा लेकिन प्रदेश में नंबर के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2023 में जिला पूरे प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा था जो इस बार 16वें नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 64.92 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वर्ष-2022 में गुरुग्राम 74.58 फीसदी पास विद्यार्थियों के साथ 11वें स्थान पर था जिसमें 16044 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 11942 विद्यार्थी पास हुए, 766 को कम्पार्टमेंट आई थी और 3336 विद्यार्थी फेल हुए थे। इस बार गुरुग्राम के विद्यार्थियों की पास फीसदी बढ़ा है।
मैंने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए है। मैं आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हूं। ग्यारहवीं कक्षा में मैं साइंस नॉन मेडिकल सब्जेक्ट का चयन करुंगी। मैंने बिना ट्यूशन के ही अंक प्राप्त किए हैं। मैं प्रतिदिन 6 से 7 घंटे टॉपिक वाइज पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के बीच बीच में गाने सुनना और खेलना मुझे पसंद था।- विशाखा, छात्रा।
विज्ञापन
मैंने 500 में से 485 अंक प्राप्त किए है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए मैंने पूरे साल मेहनत की है। मैंने परीक्षा के लिए टाइम टेबल सेट किया और टॉपिक वाइस पढाई की। परीक्षा के दौरान मैंने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी।- रवि, छात्र
मैंने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए है। मेरे अच्छे प्रदर्शन में मेरे माता- पिता का अहम योगदान रहा है। मैंने पुराने प्रश्नपत्र से भी परीक्षा की तैयारी की। - तिक्षिता, छात्रा।