फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले की संपत्ति की दर में 75 फीसदी तक बढ़ोत्तरी, आज से नए दर पर होगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की संपत्ति की दर में 75 फीसदी तक बढ़ोत्तरी, आज से नए दर पर होगी रजिस्ट्री
विज्ञापन


- 46 लोगों ने जताई थी आपत्ति, प्रशासन ने किया मामूली संशोधन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन ने साइबर सिटी के नए कलेक्टर रेट को मंगलवार की शाम को मंजूरी दे दी है। जिसके चलते बुधवार से नए दर पर रजिस्टी की जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी की ओर से मिली 46 आपत्ति पर चर्चा हुई। जिसके बाद कहीं कही पर मामूली संशोधन हुआ है। राजस्व विभाग की ओर से कलेक्टर रेट 15-75% बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

ऐसे में प्रशासन ने 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से जहां राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं रियल एस्टेट के कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते सेक्टरों में सबसे ज्यादा रेट बढ़े हैं। बादशाहपुर उप तहसील और वजीराबाद तहसील क्षेत्र में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम शहर का नजारा। फाइल

बादशाहपुर तहसील में सोहना रोड से जुड़े क्षेत्रों, सेक्टरों और लाइसेंस कॉलोनियों में बड़े स्तर पर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। सेक्टर-58, 59, 60, 62 और 63 में विभिन्न श्रेणियों की संपत्तियों पर 25 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। खासकर पॉश कॉलोनियों में दिख रही अधिक बढ़ोतरी हुई है। सेक्टर-60 और सेक्टर-62 में कुछ श्रेणियों में 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसी तरह उल्लावास, कनौई और कादरपुर जैसे गांवों में भी रेट बढ़े हैं। जहां कृषि और गैर-कृषि भूमि पर 15 से 75 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। वाटिका सिटी, विक्टेरियाली उत्पल साउथ एंड, यूनिवरि और एमराल्ड हिल्स जैसी कॉलोनियों में भी 25 से 60 प्रतिशत तक रेट बढ़ा है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि साइबर सिटी में बुधवार से नई दर पर रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें