फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नई अनाजमंडी जाटौली में जिला विपणन अधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने आढ़तियों और किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव ने शुक्रवार को आढ़तियों और किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मंडी में गेहूं के ढेरों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय मंगला ने अधिकारी को बताया कि शनिवार से हैफेड खरीद एजेंसी कुछ आढ़तियों के गेहूं खरीदने के बाद तुरंत अनाजमंडी छोड़ देती है, जिससे किसानों और आढ़तियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।


इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव, जिला प्रधान हरियाणा आढ़ती दिनेश गोयल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद भूषण सहित काफी संख्या में आढ़ती व किसान मौजूद रहे। हैफेड खरीद एजेंसी के खरीदार अरुण कुमार से इस मामले में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव ने आश्वासन दिया कि किसानों और आढ़तियों की शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें