फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन आज, सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री शिव मंदिर ईंछापुरी में होगा भव्य आयोजन, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी होगा प्रसारित, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन आज श्री शिव मंदिर ईंछापुरी में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र चेतना के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शिव मंदिर ईंछापुरी से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके पश्चात स्कूली विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी श्रद्धालुओं को सुनाया और दिखाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी तथा सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और स्वाभिमान के पुनर्जागरण का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें