संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के कराटे खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को धरमपुर गांव स्थित कराटे नर्सरी में किया जाएगा। इसमें निजी और सरकारी कराटे अकादमियों के साथ विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और भार वर्ग में मुकाबले होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुकाबलों में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विजेता और चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तर पर गुरुग्राम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा कराटे संघ के महासचिव पवन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का बेहतर मंच है। इसका उद्देश्य जिले में कराटे प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निजी व सरकारी अकादमियों और स्कूलों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।