फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को कपड़े के थैले बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/फर्रुखनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिले में भाजपाइयों ने कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए। जिले के सभी मंडलों में पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को कपड़े से बने थैले बांटे। इसके अलावा रक्तदान और नेत्र जांच शिविर लगाए।
विज्ञापन

भाजपा ने जिले के समस्त 15 मंडलों में सुबह से शाम तक पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कपड़े से बने थैले बांटे। वहीं भाजपा के अर्जुन एवं शीतला मंडल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में पार्टी नेता जीएल शर्मा, महेश वशिष्ठ, सोमदत्त वशिष्ठ, सीताराम सिंघल, पीडी भारद्वाज, नरोत्तम वत्स, अनिल अत्री, हरविंद कोहली, सुमित शर्मा, प्रतीक शर्मा आदि ने रक्तदान किया।
पटौदी में विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यव्रत शास्त्री, रामचन्द्र भारद्वाज, कृष्ण माजरा, अनिल भारती, पहलवान दलीप छिल्लर, मनोज जनौला, नरेश चौहान, प्रदीप गुज्जर, सरपंच यजविन्द्र गोगली, पूर्व पार्षद अजीत यादव, मनबीर शेरपुरिया आदि मौजूद थे। फर्रुखनगर में किसान क्लब के अध्यक्ष राव मान सिंह डाबोदा व फर्रुखनगर के भाजपा नेता दौलत राम सैदपुर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पर्यावरण बचाओ पॉलीथिन मुक्त शहर बनाओ के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
विज्ञापन

सूरत नगर फेज-दो में रोटरी क्लब गुड़गांव सिविल लाइंस ने नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 200 लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्लब की प्रधान व भाजपा नेता सुमन दहिया व क्लब के सचिव भूषण मेहता ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कपड़ों के थैले भेंट किए।
कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस
सोहना। इलाके के कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष खटाना, मोहन उर्फ मोनू ढिल्लो, राजेश रावत, चौ. आसिम खान ने प्रधानमंत्री से देश की गिरती जीडीपी की ओर ध्यान देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश की जीडीपी सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। विकास कार्य रुक गए हैं। लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों पर लाठीचार्ज हो रहे हैं, युवा शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें