फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुत्तों के खाने की जगह तय होने के बाद भी विवाद जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित वर्धमान मंत्र सोसाइटी में सोमवार की शाम कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। हालांकि, सोमवार को ही पशु पालन विभाग और नगर निगम की टीम ने सोसाइटी में तीन जगहों को कुत्तों को खिलाने के लिए चिन्हित किया था। इसके पहले इस सोसाइटी में कुत्तों को भोजन कराने और कुत्तों से भय करने वालों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस आई थी। निवासियों ने बताया कि सोमवार की रात एक व्यक्ति की कार के पास खाना खिलाने पर फिर झगड़ा हुआ। लोगों की शिकायत है कि सोसाइटी में करीब 60 कुत्ते हैं जो बाइक की सीटें भी फाड़ देते हैं। कुछ कुत्तों के काटने की भी घटनाएं हुई हैं। सोसाइटी में इस मुद्दे पर लंबे समय से विवाद हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें