फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कलवाड़ी गांव में सीवर पाइपलाइन का विवाद गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्या को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिया समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल स्थित ग्राम पंचायत कलवाड़ी में सीवर पाइपलाइन बिछाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में इस मुद्दे पर ग्रामीणों का एक वर्ग सरपंच प्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गया है। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई है कि कई बार हाथापाई की नौबत भी बन चुकी है।

सोमवार को इस धरने को कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहीदा खान का समर्थन मिला। वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस विवाद से अवगत कराया और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी उचित मांगों के साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों का समाधान गांव स्तर पर ही होना चाहिए। शहीदा खान ने इस पूरे मामले को प्रशासन की विफलता बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक छोटे से ग्राम पंचायत स्तर के विवाद का समाधान न हो पाना प्रशासन की कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


धरने पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच प्रतिनिधि मनमानी कर रहे हैं और प्रशासन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। उनका कहना है कि एक अवैध कॉलोनी के लिए गलत तरीके से सीवर पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसका पानी गांव के जोहड़ में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और पंचायत विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

-
एसडीएम को दिया ज्ञापन
मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीणों के साथ तावडू एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग ने करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान से भी मुलाकात की और गांव में संभावित कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें