फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सनसिटी आरडब्ल्यूए में विवाद, थाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात पीड़ित के पक्ष में प्रदर्शन के लिए थाने पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू में पुराने आरडब्ल्यूए की ओर से नए आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने के मामले में स्थानीय सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। सनसिटी एवेन्यू में सिक्योरिटी गार्ड, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और महासचिव पर पूर्व आरडब्ल्यूए द्वारा मारपीट किए जाने का मामला स्थानीय धनकोट थाने में दर्ज कराया गया। 17 अगस्त की रात सोसाइटी के वर्तमान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धनंजय झा ने दो लोगों पर सोसाइटी गार्ड, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और महासचिव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। ये दोनों पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के पुत्र बताए गए हैं। आरोप है कि सात जुलाई को डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से सनसिटी एवेन्यू में अवैध कब्जा हटाए जाने को लेकर पूर्व आरडब्ल्यूए और नए आरडब्ल्यूए के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि कब्जा हटाए जाने के मुद्दे पर नए आरडब्ल्यूए को धमकाया गया था। सिक्योरिटी गार्ड, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और महासचिव के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और निवासियों ने राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में जाकर मामले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सख्त नहीं होगी तो आरडब्ल्यूए काम नहीं कर सकेगी। किसी भी आरडब्ल्यूए पर अगर हमला होता है तो यह निंदनीय है। इसी तरह का मामला आरओएफ सोसाइटी में भी आया है। लगातार ऐसे मामलों से सोसाइटी के लिए काम करने वालों का मनोबल घटेगा। पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रताप सिंह को सोसाइटी में शांति बनाए रखने के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें