फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलियों में बह रहे सीवर के पानी से फैल रहीं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर के लोगों ने सीवर लाइन बिछाने में अनियमितता का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गांव निजामपुर की गलियों में सीवर और बरसात का पानी बह रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि हर घर में बच्चे, बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस गांव के अलावा निजामपुर ग्राम पंचायत, जिसमें भड़ंगपुर, नाई नंगला और गुरनावट जैसे गांव आते हैं, उनकी गलियों में यही समस्या है। दो दिन पहले हुई 54 मिमी बारिश से गांव की मुख्य सड़क से लेकर अंतिम गली तक हर जगह पानी-पानी है। सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो के बदबूदार पानी से लोगों को मच्छरजनित बीमारियां फैलने का डर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सीवर लाइन बिछाने में भारी अनियमितताएं हुई थीं। करीब पांच साल पहले डाली गईं लाइनें अब हर बारिश में आफत बन जाती हैं। सीवर ब्लॉक होने के चलते गंदा पानी गलियों में बहता है। ग्रामीण आकिब, वाहिद, अरशद, अब्बास, रफीक और रमजान ने बताया कि उन्होंने कई बार सरपंच अरशद और पंचायत विभाग को अवगत कराया, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। सबसे खराब हालत निजामपुर से कालरपुरी जाने वाली फिरनी सड़क की है, जहां सड़क और नाले दोनों बंद पड़े हैं। सीवर और बरसाती पानी के कारण गांव में मच्छरजनित बीमारियां फैल रही हैं। हर घर में बच्चे बीमार हैं, लेकिन प्रशासन इसके समाधान के लिए कदम नहीं उठा रहा है। चार गांव की पंचायत में सबसे बुरा हाल निजामपुर का है, और यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस संदर्भ में सरपंच से संपर्क करने की कई कोशिशें की गईं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं तावडू के बीडीपीओ अरुण यादव का कहना है कि यह मामला अब संज्ञान में आया है। एसडीओ और सरपंच से बात कर एक-दो दिन में समाधान कराया जाएगा। ग्रामीण स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो:- गांव के रास्ते में जलभराव का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें