फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी की अगुवाई में हुई बैठक में 13 वार्ड सदस्य हुए शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे वार्ड कमेटी की बैठक हुई। इसमें वार्ड 1 से 13 वार्ड के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आयुष सिंह नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा, सचिव मुकेश पहुंचे। उक्त बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आयुष सिंह द्वारा वार्ड कमेटी सदस्यों से संवाद किया गया। शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
वहीं पार्षदों ने अपनी समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी आयुष सिंह को अवगत कराया। वार्ड 3 के पार्षद रहीश ने आरोप लगाया कि यहां अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। इस बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तक नहीं पहुंचे। यहां सब मनमानी कर रहे हैं जबकि शहर में विकास कार्य नहीं हो रहा। शहर के लोग भारी परेशान है। चेयरमैन संजय ने कहा कि शहर के विकास को लेकर नगर परिषद गंभीर है। शहर में विकास कार्य हो रहे है। सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। शहर के विकास को लेकर नप प्रशासन कार्य में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ सफाई से लेकर सड़क बनाने के काम पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। वार्ड 1 के पार्षद नियामत अली ने कहा कि हमारा किसी के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। हम सिर्फ शहर में विकास चाहते हैं। हमारी लड़ाई सिर्फ विकास कार्यों को लेकर है। वहीं वार्ड 13 में विकास कार्यों लेकर शहरवासी ने पार्षद सुमित अदलखा की तारीफ करते हुए कहा कि पार्षद सुमित अदलखा द्वारा वार्ड में विकास कार्य बेहतर कराए गए हैं। सुशासन सहयोगी आयुष सिंह ने कहा कि इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। शहर के वार्डों का दौरा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें