फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को अभियान में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा और सुशासन को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने मुख्य सचिव को गुरुग्राम में चल रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़ी गतिविधियां होंगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें