फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुशांत लोक और साउथ सिटी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
डीटीपीई टीम द्वारा तोड़ा गया अवैध निर्मााण। फोटो- संवाद
विज्ञापन
- कई गेस्ट हाउस और पीजी सील, रिहायशी भवनों में चल रही थीं व्यावसायिक गतिविधियां
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक-1 और साउथ सिटी-1 में बुधवार को जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) की टीम ने अवैध निर्माण और भवनों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई गेस्ट हाउस, पीजी और अन्य अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कमरे और यूनिट सील किए गए।
सुशांत लोक-1 के ब्लॉक-ए में मकान नंबर 563बी और 569 में बनाए गए आठ कमरे, पांच शौचालय, दो ड्राइंग रूम, एक बैंक्वेट हॉल, कार्यालय और नौ बेडरूम-हॉल-किचन यूनिट को ध्वस्त या सील किया गया। मकान नंबर 519 में स्वीकृत गेस्ट हाउस के स्वागत काउंटर, रसोई, भोजन कक्ष, कार्यालय और स्टोर को तोड़ा गया।
विज्ञापन

मकान नंबर 379ए में 52 कमरे सील करने के साथ चार कमरे, भोजन कक्ष, रसोई, स्वागत कक्ष और विश्राम कक्ष ध्वस्त किए गए। मकान नंबर 283ए और 282ए को जोड़कर बनाए गए भवन में संचालित गेस्ट हाउस के 36 कमरे सील किए गए। मकान नंबर 511 में संचालित डी-क्रेमिका सैनिटरी और हार्डवेयर स्टोर में भी नियमों का उल्लंघन मिला। यहां दूसरी मंजिल पर बने अनधिकृत शेड को हटाया गया।
साउथ सिटी-1 में भी कार्रवाई-
साउथ सिटी-1 में होटल एडन ट्रीबोहोटल के 20 कमरे सील किए गए। बी-79, बी-80 और बी-11 में संचालित पीजी व गेस्ट हाउस के कुल 98 कमरे सील किए गए। बी-11 में अनधिकृत कार्यालय ध्वस्त किया गया। बी-23 में तीन नौकरों के कमरे, शौचालय और दो मनोरंजन कक्षों में बने होम सिनेमा सील किए गए, जबकि सुरक्षा कक्ष तोड़ा गया। बी-21 में अनधिकृत लॉबी विस्तार ध्वस्त कर घरेलू सहायक के कमरे सील किए गए।
विज्ञापन

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि स्वीकृत भवन योजना और निर्धारित उपयोग के नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों पर नियमानुसार सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें