गुरुग्राम। ‘युवा आपदा मित्र योजना’ के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में युवाओं के प्रशिक्षण के पांचवें बैच का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण 3 से 11 अगस्त तक चला। इसमें युवाओं को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी दी गई। एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले आपदा मित्रों को आपदा किट के साथ पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा भी मिलेगा। प्रशिक्षण का संयोजन जिला समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुग्राम किशोर कुमार कर रहे हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय स्वयं और दूसरों की मदद के लिए तैयार करना है। संवाद