गुरुग्राम। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजाति, टपरीवास, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र विद्यार्थी सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ब्यूरो