फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम से निराश आरडब्ल्यूए ने 10 दिन बाद खुद उठवाया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरत नगर के लोगों ने ली राहत की सांस, आभार जताया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पिछले करीब 10 दिनों से सूरत नगर में नगर निगम के कूड़ा नहीं उठाने के चलते वहां लगे कूड़े के ढेरों से निजात पाने के लिए रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने खुद की पहल से ट्रैक्टरों का इंतजाम किया और कूड़ा उठवाया। दस दिन बाद घरों से कूड़ा हटने से लोगों ने राहत की सांस ली और आरडब्ल्यूए का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश कुमार तंवर ने बताया कि यहां पर नगर निगम की ओर से कूड़ा उठवाए जाने की व्यवस्था है। नगर निगम को यहां के निवासी सभी प्रकार का कर अदा करते हैं। कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के साथ कुछ मुद्दा चलने के कारण पिछले 10 दिनों से नगर निगम की ओर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। पिछले छह दिन से यहां के लोग सुपरवाइजर को फोन लगा रहे हैं लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। इस बीच लोगों के घरों में दैनिक रूप से निकलने वाला कूड़ा उनके लिए समस्या बन रहा था। उमस भरी गर्मी में संक्रामक रोगों की आशंका और घरों में बदबू हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए आरडब्ल्यूए ने स्वयं की व्यवस्था करके कूड़ा उठावाया। आरडब्ल्यूए ने इसके लिए ट्रैक्टर के साथ ट्राली की व्यवस्था की। सूरत नगर विकास समिति टीम के द्वारा कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर का प्रबंध करने के लिए निवासियों ने मोहित यादव (उप प्रधान), विनोद गहलोत, सतीश शर्मा, हिमांशु शर्मा, रोहित तंवर आदि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें