फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम बाॅर्डर के पास बह रहा रसायन युक्त गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर कॉपसहेड़ा बाॅर्डर स्थित सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है। गंदे पानी के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जाम लग रहा है और दुर्घटनाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह गंदा पानी औद्योगिक प्रतिष्ठान से आ रहा है, इसमें केमिकल मिला हुआ है, इससे बीमारियां भी फैल सकती हैं।
विज्ञापन

कॉपसहेड़ा बाॅर्डर स्थित सूर्या विहार सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश गेरा ने बताया कि उद्योग विहार की ओर किसी कंपनी का केमिकल युक्त गंदा पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर फैल रहा है। सितंबर महीने से अब तक इसकी कई बार शिकायत की गई है। जीएमडीए के कर्मियों ने शिकायत करने वाले स्थानीय लोगों को बताया कि यह मामला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का है और उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है। लोगों ने गंदे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें