फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदे पानी ने रोका रास्ता, व्यापार ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर चौक से गाडौली तक खराब रास्ता, सेक्टर-10ए, 37सी और सरस्वती एनक्लेव के लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी रोड की खराब हालत से आसपास के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे, सड़क किनारे जमा मिट्टी व कई स्थानों पर गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। कादीपुर चौक से गाडौली तक की सड़क की ज्यादा खराब है। खासतौर पर सेक्टर-10ए, सेक्टर-37सी और सरस्वती एनक्लेव कॉलोनी के लोग प्रभावित हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क का निर्माण करीब तीन महीने पहले ही हुआ है लेकिन नाला ओवरफ्लो होने के कारण कई जगहों पर गंदा पानी जमा है। इससे ग्राहक कम ही आते हैं। वहीं, कई जगह नाले साफ करने के लिए खोले गए लेकिन उन्हें बंद नहीं किया गया। निवासियों ने बताया कि बरसात या पानी भरने की स्थिति में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


लोग बोले- हादसे का रहता है डर
गंदा पानी भरने से ग्राहकों को दुकान तक आने में परेशानी होती है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। -रॉबिन, स्थानीय दुकानदार
सफाई के लिए खोले गए नालों को बंद नहीं किया गया। इससे वाहन चालकों में हादसे का खतरा बढ़ रहा है। -सागर, स्थानीय दुकानदार
बरसात के दौरान जलभराव हो जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे अक्सर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं। - कमल, स्थानीय दुकानदार
जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, बारिश के बाद सड़क में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इससे पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। -सुरेंद्र, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन


जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग
मानेसर। शिकोहपुर गांव में नालों की खराब हालत और जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई हिस्सों में नालियां टूटी हुई हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले लगभग तीन महीनों से हालात ऐसे ही बने हुए हैं। इसके बावजूद न तो नालियों की मरम्मत की गई है और न ही सड़क सुधार का काम शुरू हुआ है। ग्रामीण निवासी जयदीप यादव व संदीप यादव ने बताया कि कई बार नगर निगम के अधिकारी निरीक्षण के लिए भी नहीं आते, जिससे समस्या और बढ़ती जा रही है। गंदे पानी के कारण गांव में बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब पानी भरने से रास्ते पूरी तरह खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की मरम्मत की जाए और सड़क को ठीक किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और गांव की साफ-सफाई बेहतर हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें