फर्रुखनगर। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देश के बाद भी सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। मुख्य बाजारों में सामान फैले होने से रास्ते संकरे हो गए हैं। इससे रोज जाम लगता है और लोगों को परेशानी होती है। नगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी ने शादियों के कारण व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। संवाद