गुरुग्राम। शहर के दक्षिण भारतीय मंदिरों में तीन दिवसीय तिरुपति कल्याणोत्सवम धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-51 स्थित शिव मंदिर और सेक्टर-43 पावरग्रिड स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में वैदिक अनुष्ठान हुए। भगवान वेंकटेश्वर, श्रीदेवी और भूदेवी का दिव्य विवाह उत्सव संपन्न हुआ। हवन, पूजन और शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। संवाद