फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चंडीगढ़ रूट पर दो वॉल्वो बसों का संचालन आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सीमा संचालन पर रोक के कारण बादली, केएमपी व कुंडली होते हुए चंडीगढ़ जाएंगी बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली सीमा में बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर रोक लगने के बाद पिछले सात दिनों से सभी छह वॉल्वो बस गुरुग्राम डिपो में खड़ी हैं। डिपो प्रबंधन द्वारा दो वाॅल्वो बसों को बुधवार से चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा। बुधवार की सुबह 7 बजे और सुबह 11 बजे चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बस चलेंगी। यह बसें गुरुग्राम डिपो से बादली, केएमपी व कुंडली के रास्ते चंडीगढ़ तक जाएंगी।

वॉल्वो बसों में गुरुग्राम से चंडीगढ़ का किराया 798 रुपये ही होगा। चंडीगढ़ रूट पर 20 या इससे अधिक सवारी होने पर वॉल्वो बस को भेजा जाएगा। गुरुग्राम डिपो से ही वॉल्वो बसों की टिकट बुक होगी क्योंकि आगामी आदेशों तक ऑनलाइन बुकिंग बंद की हुई है। वॉल्वो बसों को आगरा व जयपुर रूट पर चलाने की योजना है, जिसके लिए डिपो प्रबंधन द्वारा परमिट के लिए अनुमति मांगी हुई है। इन दाेनों रूटों पर परमिट मिलने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि दो वॉल्वो बसों को बादली, केएमपी व कुंडली के रास्ते चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा। बुधवार सुबह दो बसें जाएंगी। अगर यात्रियों की मांग आती है तो आगामी दिनों में वॉल्वो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें