फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए डीएचबीवीएन ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम ने आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी फील्ड कार्यालयों और स्टोर्स में पोल, ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर, इंसुलेटर समेत अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडारण किया है। निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। बिजली उपकेंद्रों और प्रतिष्ठानों के आसपास जलभराव रोकने के लिए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सर्कल स्तर पर 24×7 केंद्रीय शिकायत केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारी इनकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें