सोहना। सोहना कस्बे में गुरुग्राम मार्ग पर स्थित भीम बाग निजी फार्म में सैनी महासभा हरियाणा का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुंवर धर्मचंद सैनी को सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रदेशाध्यक्ष चुना। इसके अलावा मास्टर देवी सिंह सैनी को महामंत्री व टेकचंद सैनी फरीदाबाद को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता नगरपरिषद झज्जर के चेयरमैन व महासभा के वरिष्ठ संरक्षक जिले सिंह सैनी ने की।ब्यूरो