सोहना। रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। यह दान न केवल जीवन को बचाता है, बल्कि इंसानियत का भी सबसे बड़ा प्रतीक है। यह बात क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी डॉ. यशवीर राघव ने भोंडसी स्थित दादी सती मंदिर में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर लोगों के समक्ष कही। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रोटरी क्लब गुरुग्राम की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस दौरान क्षेत्र के 35 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीके बबीता, डॉक्टर सोनम नगर, सोनिया बहन, अलका व नवीन कंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद