बादशाहपुर। भोंडसी स्थित आरटीसी में राष्ट्रीय घुड़सवारी टेंट पेगिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें तलवारबाजी की श्रेणी में डीएफआर धनराज ने पहला, एवी विताल वैभव ने दूसरा और प्रमवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, व्यक्तिगत लांस श्रेणी में एलडी बोंज गणेश ने पहला, एसडब्ल्यू आर सागर ने दूसरा और गौतम आटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 17 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 12 जनवरी तक जारी रहेगी। इसमें जीतने वाले खिलाड़ियों के परिणाम रोजाना घोषित किए जाएंगे। संवाद