हथीन। गांव मण्डकौला के लोक निर्माण विश्राम गृह में आसपास के गांवों के लोगों ने एक बैठक की। बैठक में पलवल नूंह रोड के पुनर्निर्माण एवं इसको फोर लेन करने की मांग उठाई। बैठक में शामिल हुए मुकेश डागर एडवोकेट ने बताया कि नौ नवम्बर को मण्डकौला के नन्ददास बाबा के मन्दिर पर पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रोड निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। मांग को पूरा कराने के लिए धरना,भूख हड़ताल भी की जाएगी।