फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंस्टाग्राम पर हथियार की रील डालना पड़ा महंगा, युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई कपिल कुमार अपनी टीम के साथ आगरा चौक पर गश्त व खुफिया ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव रजपुरा निवासी नूर मोहम्मद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिवॉल्वर और शराब के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन




सूचना के आधार पर एएसआई ने स्वयं उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की, जिसमें युवक की ओर से हथियार के साथ रील बनाकर पोस्ट करना पाया गया। पुलिस के अनुसार यह कृत्य आर्म्स एक्ट के नियमों का उल्लंघन है और समाज में भय व गलत प्रभाव पैदा करता है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें