फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होडल में धान की खरीद में हो रहा घोटाला, पूर्व प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


होडल। अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की फसल की खरीद में किसानों के साथ गोलमाल करने का आरोप लगा है। घोटाले को लेकर मंडी के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने मंडी अधिकारियों व खरीद एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व प्रधान ने कहा कि मंडी अधिकारी मिलर्स के साथ मिलकर बिहार व यूपी से चावल खरीदकर सरकार के खाते में जमा करवाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंडी गेट से लेकर धान मिल तक खरीद के नियमों को ताक पर रखकर मंडी और मिल के सीसीटीवी कैमरों को बंद रखा गया है। यदि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का मिलान किया जाए, तो घोटाले का खुलासा हो जाएगा। गौरतलब है कि होडल की अनाज मंडी में 6 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। इसमें नमी के नाम पर आढ़तियों द्वारा कट लगाए गए और किसानों की फसल को औने-पौने दामों में खरीदकर गोलमाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होडल अनाज मंडी में गत वर्ष 90 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी, जबकि इस बार दुगने से भी अधिक लगभग दो लाख क्विंटल धान की फर्जी खरीद मंडी अधिकारियों द्वारा करवाई गई। मंडी के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने धान खरीद में मंडी अधिकारियों पर करोड़ों रुपये का घोटाला कर सरकार को चूना लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएमयू मनोज कुमार दहिया ने बताया कि मंडी अधिकारियों व मिलर्स को धान खरीद सीजन समाप्त होने तक सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें