फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्रद्धालुओं ने की दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नवरात्र बढ़ जाने के कारण उपासक आज भी मां चंद्रघंटा की उपासना करेंगे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के विभिन्न मंदिरों में उपासकों ने बुधवार को दुर्गा मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूरे विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की। नवरात्र में एक दिन बढ़ जाने के कारण बृहस्पतिवार को भी उपासक मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करेंगे। माता शीतला के दरबार में बुधवार को काफी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका।
माता शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में हरियाणा और इसके आसपास के प्रदेशों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंगलवार रात्रि से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु जहां बच्चों का मुंडन करा रहे हैं, वहीं अन्य धार्मिक अनुष्ठान में भी श्रद्धालु व्यस्त दिखाई दिए। मंदिर परिसर स्थित तालाब की मिट्टी भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। लोगों की मान्यता है इस तालाब की मिट्टी का बच्चों पर इस्तेमाल करने से उनको फोड़े फुंसी नहीं होते हैं। भक्तों ने मन्नत का धागा बांधा और अपनों के लिए दुआएं की। श्री माता शीतला का दरबार नवरात्र के दौरान 24 घंटे खुला है। जय शीतला मैया के जयकारे लग रहे हैं। रेलवे रोड स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में स्त्री सत्संग सभा ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया। सेक्टर 41 स्थित शक्तिपीठ मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़ स्थित सुदर्शन मंदिर में भक्त तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर में लगाया जागरूकता शिविर

श्री माता शीतला के मंदिर में नवरात्र के दौरान आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने जागरूकता शिविर लगाया है, इसमें वे विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं। बच्चों के जन्म पर महिलाओं को केंद्रीय योजनाओं के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में जागरूकता फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बेसहारा लोगों के आश्रय गृह द अर्थ सेवियर फाउंडेशन ने भी मंदिर परिसर में जागरूकता कैंप लगाया है। इसमें संगठन के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें