फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह ब्रजमंडल यात्रा: जोश-उत्साह के साथ मंदिरों में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु, जानें क्या बोले उपायुक्त

Mon, 14 Jul 2025 02:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का मेवात में स्वागत किया गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि आमजन बहुत ही अच्छे तरीके से मंदिरों में जलाभिषेक करने और पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रज मंडल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों खासकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा से सम्मानित साधु-संत महात्मा बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मंदिर में आने वाले सभी सम्मानित साधु-संतो व श्रद्धालुओं का मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत किया जा रहा है। अभी कुछ ही देर में जलाभिषेक यात्रा की शुरूआत होगी। यात्रा मार्ग पर करीब 60 से अधिक विभिन्न स्थानों पर सभी धर्मों के लोग इस यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 से अधिक वॉलिंटियर सेवा में जुटे हुए हैं। यह वालंटियर पहली बार लगाए गए हैं। जिलाभिषेक यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है और काफी संख्या में लोग मंदिरों में जोश व उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं।

पत्रकारों के सवाल पर उपायुक्त ने बताया कि सभी मंदिरों में ड्रोन व वीडियो कैमरा आदि की मदद से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात है। तावडू में शरारती तत्वों द्वारा की गई मजार की घटना के मामले में मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहां पर पूर्ण रूप से शांति है तथा पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जलाभिषेक यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला वासियों से अनुरोध किया कि वह यात्रा के संबंध में किसी भी प्रकार की न तो अफवाह फैलाएं और न ही अन्य लोगों की अफवाहों पर ध्यान दें। इस संबंध में केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

जिलाभिषेक यात्रा की झलकियां
-नल्हड़ मंदिर में भंडारे का आयोजन 
-श्रद्धालुओं की जलपान से की जा रही है सेवा 
- चप्पल सेवा में भी जुटे हैं स्थानीय निवासी 
- श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर सभी सुविधाएं तैयार


वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने अपने नूंह निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक यात्रा में पधारे गुरूग्राम से विधायक मुकेश शर्मा, सोहना से विधायक तेजपाल तंवर, संत-महात्माओं व श्रद्धालुओं का फूलमालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का मेवात में स्वागत
आज की जलाभिषेक यात्रा मेवात के लिए केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्यार, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक बनकर सामने आई है। सैकड़ों स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया।जल,जूस और फल वितरित किए गए,कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने अपना स्नेह प्रकट किया। यह नज़ारा गवाह था उस गंगा-जमुनी तहज़ीब का। जिसमें मेवात हमेशा से यक़ीन रखता आया है।

आज मेवात ने ये साबित कर दिया कि जहां दिलों में मोहब्बत हो, वहां फ़साद की कोई जगह नहीं होती है।  इसी कड़ी में कोर्ट पलवल प्वाइंट नूंह पर जिला बार एसोसिएशन नूह द्वारा भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विशेष रूप से भाग लेकर इस सांझे संदेश को और मजबूत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Radhika Murder: 'सबकुछ किसी के कारण से होता है...', राधिका का इंस्टाग्राम अकाउंट आया सामने; बायो में ये लिखा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें