पटौदी। खंड के गांव डाडावास स्थित रामजी लाल की ढाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव के द्वारा कराई गई। इस मौके पर कथा वाचक गौरवाचार्य महाराज ने कहा कि अगर हम अपने जीवन में श्रीमद्भागवत कथा नहीं उतारेंगे व भागवत धर्म का आचरण नही करेंगे तो हमारा किसी भी तरह से कल्याण होने वाला नही हैं, इसलिए श्रीमद्भागवत की शरण में आना पड़ेगा और उसके बाद ही हमें मन की शांति मिलेगी। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद