फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माता चिंतपूर्णी दरबार में भक्तों ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित माता चिंतपूर्णी दरबार में मंगलवार को भी भक्तों ने मत्था टेका। मंदिर में स्त्री सत्संग सभा ने भजन कीर्तन किए। पुजारी पंडित पुरुषोत्तम झा ने बताया कि मंदिर में 16 और 17 अक्तूबर को महिलाओं के लिए मेंहदी लगाने और चूड़ी का उपहार दिया जाएगा। 18 अक्तूबर की शाम माता की चौकी भजन संध्या होगी और 19 अक्तूबर को भंडारा होगा। वहीं, रेलवे रोड स्थित सुदर्शन माता में मंदिर यज्ञ और हवन जारी है।
विज्ञापन

मदनपुरी स्थित माता मंदिर में भक्तों ने माता की पूजा के साथ दस महाविद्याओं के दर्शन भी कर रही है। मंदिर के साथ रामलीला मंच बना है, जहां बालसुख सागर मंडल रामलीला की टीम रामलीला कर रही है। पालम विहार स्थित महानंदा मंदिर में माता की पूजा धूमधाम से की जा रही है। यहां अष्टमी और नवमी को हवन और कंजिका पूजा होगा। राजीव नगर स्थित गुफा वाले मंदिर में सुबह शाम दुर्गासप्तशती को पाठ चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें