फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गणेश महोत्सव की भजन संध्या में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
गणेश पूजा में उप​स्थित लोग। स्त्रोत- विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-21 स्थित गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस पावन अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दरबार में शीश नवाकर मंगल आशीर्वाद लिया।
प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी और गायक शुभम ठाकरान ने गणपति बप्पा और बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा दरबार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि गणपति बप्पा का दरबार सभी के लिए है। ऐसे धार्मिक आयोजन आस्था और परंपरा के साथ समाज को एक सूत्र में जोड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। महोत्सव 24 सितंबर तक चलेगा। 25 सितंबर को हवन-यज्ञ के बाद गणपति बप्पा की विधि-विधान से विदाई की जाएगी।

गणेश पूजा में उपस्थित लोग। स्त्रोत- विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें